Aa Rahi Ravi Ki Savari Questions & Answers आ रही रवि की सवारी प्रश्न और उत्तर

This article will share Aa Rahi Ravi Ki Savari Questions & Answers आ रही रवि की सवारी प्रश्न और उत्तर

यह कविता हरिवंशराय बच्चन द्वारा लिखित है। पिछले पोस्ट में मैंने Sangati Ka Asar के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Aa Rahi Ravi Ki Savari Questions & Answers आ रही रवि की सवारी प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • अनुचरों – सेवक
  • कलि-कुसुम – बिना खिला फूल
  • कीर्ति – यश
  • धारी – धारण करना
  • तारक – तारा
  • ठिठिकना – चलते-चलते अचानक रुक जाना
  • चारण – वीरों की प्रशंसा के गीत गाने वाले लोग

प्रश्न 1: रिक्त स्थान भरिए –

(क) कविता में रवि की सवारी की बात हो रही है।
(ख) रात का राजा चंद्रमा को कहा गया है। 
(ग) रथ नव किरणों का सजा है। 
(घ) कलि-कुसुम से पथ सजा है। 
(ङ ) विहग, बंदी और चारण कीर्ति-गायन गा रहे हैं। 
(च) कवि विजय कह उछलना चाहता है। 

प्रश्न 2: सही या गलत लिखिए। 

(क) रात का राजा तारों को कहा गया है – गलत 
(ख) सूर्य की सवारी आने पर फूलों से रास्ता सज गया है – सही 
(ग) पक्षी मैदान छोड़कर भाग गए – गलत 
(घ) नव किरण से सूर्य रथ सजा है – सही 
(ङ ) राह में इंद्रधनुष राजा बनकर खड़ा है – गलत
(च) अनुचरों ने सुनहरे वस्त्र धारण कर लिए हैं – सही
(छ) मैदान छोड़कर तारों की फौज भाग गई है – सही

प्रश्न 3: रवि की सवारी के लिए पथ किस प्रकार सजा है?

उत्तर: रवि की सवारी के लिए पथ कलि-कुसुम से सजा है।

प्रश्न 4: कीर्ति-गायन कौन गा रहे हैं ?

उत्तर: विहग, बंदी और चारण कीर्ति-गायन गा रहे हैं। 

प्रश्न 5: बादलों को किसकी उपमा दी गई है ?

उत्तर: बादलों को अनुचरों की उपमा दी गई है।

प्रश्न 6: रात का राजा कौन है?

उत्तर: रात का राजा चंद्रमा है।

प्रश्न 7: रात का राजा कहाँ खड़ा है?

उत्तर: रात का राजा रास्ते में खड़ा है।

प्रश्न 8: तारे स्वयं प्रकाशमय होते हैं, लेकिन सूरज के आने पर क्यों नहीं चमकते?

उत्तर: तारे स्वयं प्रकाशमय होते हैं, लेकिन सूरज के आने पर इसलिए नहीं चमकते क्योंकि उनसे कहीं अधिक रोशनी सूरज की होती है।

प्रश्न 9: अनुचरों ने क्या धारण किया है ?

उत्तर: अनुचरों ने स्वर्ण की पोशाक धारण की है।

तो यह थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!