Ajanta Ellora Kee Yatra Questions & Answers अजंता एलोरा की यात्रा प्रश्न और उत्तर

This article will share Ajanta Ellora Kee Yatra Questions & Answers अजंता एलोरा की यात्रा प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Yaksh Prashan, Tum Guru Bano Main Chela और Do Laghu Kavitayen Mausam Par के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Ajanta Ellora Kee Yatra Questions & Answers अजंता एलोरा की यात्रा प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: इस पाठ में कहाँ की यात्रा का वर्णन है?

उत्तर: इस पाठ में अजंता एलोरा की गुफाओं की यात्रा का वर्णन है।

प्रश्न 2: लेखक ने कितने दिनों की यात्रा का वर्णन किया है?

उत्तर: लेखक ने सात दिनों की यात्रा का वर्णन किया है।

प्रश्न 3: चैत्य और विहार गुफाओं में क्या अंतर है?

उत्तर: चैत्य गुफाओं में प्रार्थना-उपासना होती है जबकि विहार गुफाओं में बौद्ध भिक्षु पढ़ते-लिखते और रहते हैं।

प्रश्न 4: एलोरा की गुफ़ाओं में किन-किन मतों का प्रभाव देखने को मिलता है?

उत्तर: एलोरा की गुफ़ाओं में हिंदू, बौद्ध और जैन मतों का प्रभाव देखने को मिलता है।

प्रश्न 5: एलोरा की गुफ़ाओं का निर्माण-काल क्या है?

उत्तर: इनका निर्माण काल ३०० ई. से प्रारंभ होकर १३०० ई. में पूरा हुआ।

प्रश्न 6: अजंता गाँव की भौगोलिक रचना कैसी है?

उत्तर: अजंता गाँव तीन ओर से पहाड़ी से घिरा है। इसकी गॉड में बघोरा नदी बहती है।

प्रश्न 7: चैत्य गुफ़ाएँ किस प्रयोग में आती थीं?

उत्तर: चैत्य गुफाओं में केवल प्रार्थना-उपासना की जाती है।

प्रश्न 8: विहार गुफाओं में क्या काम होता था?

उत्तर: विहार गुफाओं में बौद्ध भिक्षु पढ़ते-लिखते और रहते हैं।

प्रश्न 9: अजंता के चित्रों के बारे में इतिहास-शिक्षक ने क्या बताया?

उत्तर: शिक्षक ने क्या बताया कि ये चित्र एक समय में नहीं बनाए गए। इन्हें भिन्न-भिन्न समयों में अलग-अलग कलाकारों ने बनाया है। इनका निर्माण गुप्त काल में हुआ था। एक अनुमान के अनुसार पहली गुफा के चित्र १०० ई. में बने तथा सबसे बाद की गुफ़ाओं के चित्र ६२८ ई. में बने।

प्रश्न 10: एलोरा की गुफाओं में क्या विशेषता है?

उत्तर: एलोरा में कुल 36 गुफ़ाएँ हैं। ये गुफाएँ छैनी और हथौड़ी से पहाड़ तराशकर बनाई गई हैं। गुफ़ाओं में बड़ी-बड़ी गैलरियाँ हैं, छत और स्तूप हैं। ये गुफ़ाएँ हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों से जुड़ी हुई हैं।

प्रश्न 11: अजंता और एलोरा की गुफ़ाओं में क्या-क्या अंतर हैं?

उत्तर: अजंता की गुफ़ाएँ केवल बौद्ध धर्म से जुड़ी हैं जबकि एलोरा की गुफाएँ हिंदू, बौद्ध और जैन तीनों धर्मों को प्रदर्शित करती हैं। अजंता की गुफ़ाओं में महात्मा बुद्ध की कथा को प्रकट करते चित्र अंकित हैं। एलोरा की गुफ़ाओं में देवी-देवताओं के चित्र बने हुए हैं।

प्रश्न 12: रिक्त स्थान भरो:

1. सवेरे पाँच बजे हमारा दाल जलगाँव पहुँच गया।
2. सामने काष्ठ-पट्ट पर लिखा था अजंता
3. अजंता में छोटी-बड़ी कुल 29 गुफाएँ हैं।
4. अजंता की गुफ़ाओं का निर्माण गुप्त काल में हुआ था।
5. बौद्ध गुफ़ाओं में विश्वकर्मा गुफ़ा सबसे प्रसिद्ध है।

प्रश्न 13: सही या गलत लिखो:

1. अजंता गाँव के तीन ओर पहाड़ी है – सही 
2. गुफ़ाओं में अँधेरा रहता है – गलत 
3. पहली गुफ़ा के चित्र 100 ई. में बने – सही 
4. राजा ने सभी हिरनों को मुक्त कर दिया – सही 
5. हिंदू गुफ़ाओं में कैलाश मंदिर सबसे अच्छे है – सही 
6. इंद्रसभा मंदिर की मूर्तियाँ अब टूट गई हैं – सही 

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!