Arjun Ka Moh Bhang Questions & Answers अर्जुन का मोह भंग प्रश्न और उत्तर

This article will share Arjun Ka Moh Bhang Questions & Answers अर्जुन का मोह भंग प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Neeti Vachan, Yeh Desh Ek Hai और Pritoriya Jail Se के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Arjun Ka Moh Bhang Questions & Answers अर्जुन का मोह भंग प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: युद्ध के शुरू होने से पहले अर्जुन ने अपने सारथी श्री कृष्ण से क्या निवेदन किया?

उत्तर: युद्ध के शुरू होने से पहले अर्जुन ने अपने सारथी श्री कृष्ण से निवेदन किया कि मेरे रथ को दोनों सेनाओं के बीच में ले चलो।

प्रश्न 2: श्री कृष्ण ने अर्जुन से क्या कहा?

उत्तर: श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि धर्मयुद्ध में मोह करना अच्छा नहीं है।

प्रश्न 3: अर्जुन किससे युद्ध नहीं करना चाहता था?

उत्तर: अर्जुन दुर्योधन से, अपने भाईओं से और अपने संबंधियों से युद्ध नहीं करना चाहता था।

प्रश्न 4: श्री कृष्ण के अनुसार वीरों का क्या धर्म है?

उत्तर: श्री कृष्ण के अनुसार वीरों का धर्म है अधर्म पर चलने वालों का नाश करना।

प्रश्न 5: सच्चा सन्यासी कौन है?

उत्तर: सच्चा सन्यासी वह है जो कर्तव्य का पालन करता है और बिना फल की इच्छा किए धर्म करता है।

प्रश्न 6: रिक्त स्थान भरिए:

1. इस स्थान से तुम सभी वीरों को देख सकते हो।
2. धर्म युद्ध में किसी प्रकार का मोह करना अच्छा नहीं होता।
3. जो अधर्म पर चलते हैं उनका नाश करना ही वीरों का धर्म है।
4. मनुष्य की आत्मा अमर है।
5. आपके उपदेश से मेरा मोह भंग हो गया।

प्रश्न 7: अर्जुन ने रात को कहाँ ले चलने को कहा?

उत्तर: अर्जुन ने रात को दोनों सेनाओं के बीच ले चलने को कहा।

प्रश्न 8: शत्रु पक्ष में अर्जुन को कौन-कौन योद्धा खड़े हुए दिखाई दिए?

उत्तर: शत्रु पक्ष में अर्जुन को पितामह भीष्म, गुरु द्रोणाचार्य और मामा शल्य खड़े हुए दिखाई दिए।

प्रश्न 9: जब अर्जुन ने युद्ध करने से मना किया तब श्री कृष्ण ने उन्हें कौन सी बात समझाई?

उत्तर: श्री कृष्ण ने अर्जुन को समझाया कि यह युद्ध तुम अपनी इच्छा से नहीं कर रहे हो बल्कि दुर्योधन ने और उसके साथियों ने तुम्हें इसके लिए विवश किया है। इसलिए धर्म-युद्ध में किसी प्रकार का मोह नहीं होना चाहिए।

प्रश्न 10: श्री कृष्ण ने वीरों का धर्म क्या बताया?

उत्तर: श्री कृष्ण ने बताया कि जो अधर्म पर चलते हैं उनका नाश करना ही वीरों का धर्म है।

प्रश्न 11: आत्मा के बारे में श्री कृष्ण ने अर्जुन को क्या बताया?

उत्तर: आत्मा के बारे में श्री कृष्ण ने अर्जुन को बताया कि आत्मा अमर है। आत्मा एक शरीर त्याग कर दूसरा शरीर धारण कर लेती है।

प्रश्न 12: श्री कृष्ण ने सत्य सन्यासी की क्या पहचान बताई?

उत्तर: सच्चा सन्यासी वह होता है जो अपने कर्तव्य का पालन करता है और फल की इच्छा नहीं करता।

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!