Parasmani Questions & Answers | पारसमणि प्रश्न और उत्तर

This article will share Parasmani Questions & Answers | पारसमणि प्रश्न और उत्तर 

शब्दार्थ

  • पारसमणि – कीमती पत्थर जिसको छूकर लोहा भी सोना बन जाता है
  • खोट – कमी
  • बुनियाद – नींव
  • लौ लगाकर – मन लगाकर
  • चेष्टा – कोशिश , प्रयत्न
  • अमुक – फलाना , कोई खास
  • आडंबरदिखावा
  • आविष्कार – खोज
  • भ्रम – संदेह
  • दुर्लभ – जो आसानी से ना मिल सके
  • अपार – असीम
  • हालत – दशा , स्थिति
  • नीति – व्यवहार का ढंग , बर्ताव का तरीका ,सदाचार

Parasmani Questions & Answers | पारसमणि प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: आदमी ने हीरे को नदी में क्‍यों फेंक दिया ?

उत्तर: कहानी में रविन्द्रनाथ टैगोर जी लिखते हैं कि जब उस आदमी को साधु द्वारा बताये गए नियत स्थान यानि कि पेड़ के पास हीरा मिला तो उसका दिल खुशी से नाचने लगा| लेकिन अचानक उसके मन में एक विचार आया कि साधु ने इतने अमूल्य हीरे को ऐसे क्यूँ छोड़ रखा है? ज़रूर उनके पास हीरे से भी मूल्यवान कोई वस्तु है ; जिसकी तुलना में इस हीरे का कोई मोल नहीं| यह सोचकर उसने हीरे को नदी में फेंक दिया। 

प्रश्न 2: गाँधी जी ने सादा जीवन क्‍यों बिताया ?

उत्तर: गाँधी जी सेवा-धर्म को ही अहिंसा और सत्य की बुनियाद मानते थे। उनका कहना था कि “सेवा-धर्म का पालन किए बिना मैं अहिंसा-धर्म का पालन नहीं कर सकता और अहिंसा-धर्म का पालन किए बिना मैं सत्य की खोज नहीं कर सकता |” उन्होंने सारे आडंबर छोड़कर सादगी का जीवन बिताया क्योंकि वे समझ गए थे कि जो आनंद सादगी की जिंदगी में है वो पैसे की जिंदगी में नहीं है |

प्रश्न 3: खरा बनने का क्या अर्थ है? अपने शब्दों में समझाइए|

उत्तर: खरा बनने का अर्थ है कि मनुष्य अपनी बुराइयों को दूर  करके, नीति (सदाचार ) का जीवन बिताते हुए समाज और देश के काम आए | ऐसा मनुष्य सबसे प्रेम करता है ,सबके सुख -दुःख  में काम आता है और प्राणी जगत की सेवा करना ही उसके का उद्देश्य होता है |

प्रश्न 4: जिसके पास केवल धन है , उससे बढ़कर गरीब कोई नहीं |” पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिये।

उत्तर: “जिसके पास केवल धन है , उससे बढ़कर गरीब कोई नहीं |” इस पंक्ति का यह अर्थ है कि जब हमारे पास केवल धन होता तो हम सिर्फ धन के बारे में ही सोचते हैं | हमारे लिए कोई भी अपना नहीं होता, हम हमेशा भयभीत रहते हैं कि कोई हमारा धन ना ले ले | इसी माया मोह में हम बिल्कुल अकेले हो जाते हैं | लेकिन जब हम धन का मोह छोड़  देते हैं तो पूरा संसार ही हमे अपना सगा ,अपना परिवार लगने लगता है। हर किसी का दर्द हमें अपना लगता है और हर किसी की खुशी हमें अपनी लगती है | यानि कि सभी हमारे प्रियजन और हम सभी के प्रिय बन जाते हैं| हमें प्रेम रूपी अमूल्य धन की प्राप्ति हो जाती है | केवल धनमोह इस आमूल्य धन की प्राप्ति में बाधक होता है और हम गरीब रह जाते हैं |किसी ने सच ही कहा है, “ मुझसे धनी कोई नहीं है , क्योंकि मैं भगवान के अतिरिक्त किसी का दास (नौकर ) नहीं हूँ।”

Parasmani Questions & Answers | पारसमणि प्रश्न और उत्तर 

प्रश्न 5: दिए गए प्रश्नों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए।

(i) पाठ की शुरुआत में किसकी रचना का ज़िक्र है?

उत्तर: पाठ की शुरुआत में रवींद्रनाथ टैगोर की रचना का ज़िक्र है।

(ii) साधु ने अपने पास आए व्यक्ति से क्या कहा?

उत्तर: साधु ने अपने पास आए व्यक्ति से कहा कि हाँ, ठीक है। जाओ, वहाँ नदी के किनारे पेड़ के नीचे हीरा पड़ा है, उसे ले लो।

(iii) सेवा करने की आदत पड़ जाए तो क्या होता है?

उत्तर: सेवा करने की आदत पड़ जाए तो फिर वह छूटती नहीं है।

(iv) किसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता?

उत्तर: निस्वार्थ सेवा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

(v) देवदूत क्या कर रहा था?

उत्तर: देवदूत उन लोगों के नाम लिख रहा था जो भगवान को प्यारे हैं।

प्रश्न 6: अमेरिका में बहुत-से लोग नींद की दवा ले कर क्यों सोते हैं ?

उत्तर: अमेरिका में बहुत-से लोग नींद की दवा ले कर इसलिए सोते हैं क्‍योंकि उनके जीवन में सहजता नहीं है। अमेरिका के पास अपार धन है, पर वह और धन चाहता है।

प्रश्न 7: धन का खोट मनुष्य को कब मालूम होता है?

उत्तर: धन का खोट मनुष्य को तब मालूम होता है जब वह खरा बनने लगता है।

प्रश्न 8: सबसे बड़ा धनी कौन होता है?

उत्तर: सबसे बड़ा धनी वह होता है जो मानव जाति की सेवा करता है।

प्रश्न 9: अबू बिन आदम का नाम देवदूत की सूची में सबसे ऊपर क्यों था?

उत्तर: अबू बिन आदम का नाम देवदूत की सूची में सबसे ऊपर इसलिए था क्योंकि वह दूसरों की सेवा करता था।

Parasmani Questions & Answers | पारसमणि प्रश्न और उत्तर 

प्रश्न 10: उचित विकल्प का चुनाव कीजिये:

(क) आदमी को स्वप्न में कौन दिखाई दिया?

i. भगवान 
ii. शैतान

(ख) पेड़ के नीचे क्‍या पड़ा था?

i. कीमती सामान
ii. कीमती हीरा

(ग) दुनिया में सबसे दुर्लभ वस्तु क्या है?

i. मनुष्य का शरीर 
ii. देवता का शरीर

(घ) गांधी जी ने किसे अहिंसा और सत्य दोनों की बुनियाद माना?

i. दान-पुण्य को 
ii. सेवा-धर्म को

प्रश्न 11: किसने, किससे कहा?

(क)जाओ, अमूक जगह पर एक साधु रहता है, उससे मिलो। उसके पास एक हीरा है, उसे ले लो।

उत्तर: भगवान ने मनुष्य से

(ख)आप क्या लिख रहे हैं?”

उत्तर: अबू बिन आदम ने देवदूत से

(ग)मैं उन लोगों के नाम लिख रहा हूँ जो भगवान को प्यारे हैं।

उत्तर: देवदूत ने अबू बिन आदम से

प्रश्न 12: दुनिया में सबसे दुर्लभ वस्तु मनुष्य का शरीर है।कथन को पाठ के आधार पर अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: हमारे धर्म-ग्रथों में कहा गया है कि इस दुनिया में सबसे दुर्लभ वस्तु मनुष्य का शरीर है। सारे प्राणियों में मनुष्य को ऊँचा माना गया है क्योंकि आदमी के पास बुद्धि है, विवेक है। संसार में जितने आविष्कार हुए हैं, सब बुद्धि के बल पर हुए हैं। आप सवेरे दिल्‍ली में नाश्ता करके चलते हैं और दोपहर का खाना मास्को में खा लेते हैं। हजारों मील की यात्रा घंटों में हो जाती है। यह सब मनुष्य की बुद्धि से ही संभव हुआ है। जिसके पास इतनी बड़ी वस्तु हो, वह धन के या दुनियादारी की वस्तुओं के पीछे भटके, यह उचित नहीं है। बुद्धि का उपयोग उसे बराबर आगे बढ़ने के लिए करना चाहिए जिन्होंने ऐसा किया है, उन्होंने मानवता की बड़ी सेवा की है । उनका नाम अमर हो गया है।

तो यह थे Parasmani Questions & Answers | पारसमणि प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!