Zami Ko Jadu Aata Hai Questions & Answers ज़मीं को जादू आता है प्रश्न और उत्तर

This article will share Zami Ko Jadu Aata Hai Questions & Answers ज़मीं को जादू आता है प्रश्न और उत्तर

यह कविता गुलज़ार जी द्वारा लिखित है। पिछले पोस्टों में मैंने Ibrahim Gardi और Utho Dhara Ke Amar Saputoan के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Zami Ko Jadu Aata Hai Questions & Answers ज़मीं को जादू आता है प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ 

  • जादू – आश्चर्यचकित करने वाले करतब 
  • लोटा – पानी भरने का धातु का गोल पात्र 
  • बालटी – पानी रखने व स्नान करने में प्रयोग आने वाला पात्र 
  • निम्बू – नींबू, एक फल विशेष 

प्रश्न 1: रिक्त स्थान भरिए:

1. ज़मीं को जादू आता है।
2. जामुन की गुठली डालूँ तो जामुन भी देती है।
3. मेरे बाग की मिट्टी में कुछ तो है।
4. अगर मैं फूल मागूँ तो गुलाबी फूल देती है।

प्रश्न 2: ज़मीं कवि को गुलाबी फूल कब देती है?

उत्तर: ज़मीं कवि को गुलाबी फूल तब देती है जब कवि उससे फूल मांगता है।

प्रश्न 3: कवि ज़मीन को किन पात्रों से पानी पिलाता है?

उत्तर: कवि ज़मीन को लोटे, बालटी और नल से पानी पिलाता है।

प्रश्न 4: करेला व निम्बू की क्या विशेषता है?

उत्तर: करेला कड़वा होता है और नींबू खट्टा होता है।

प्रश्न 5: कवि को ऐसा क्यों लगता है कि ज़मीन को जादू आता है?

उत्तर: कवि के अनुसार यदि हम धरती में विभन्न प्रकार के फलों एवं फूलों के बीज डाले तो धरती हमें विभन्न प्रकार के फल एवं फूल प्रदान करती है। फूलों के रंगों को देखकर कवि को आश्चर्य होता है कि क्या यह रंग मिट्टी में छिपे थे। लंबे पेड़ हवा चलने पर भी नहीं गिरते और सारा पानी भी धरती में समा जाता है। इन क्रियाओं को देखकर कवि को लगता है कि ज़मीन को अवश्य जादू आता है।

प्रश्न 6: कविता में ज़मीन के किस बड़े करतब की बात की गई है?

उत्तर: जब लंबे-लंबे ताड़ के पेड़ हवा में हिलते हैं और गिरते नहीं तो कवि को लगता है की ज़मीन ने अपने किसी करतब से उन्हें पकड़ रखा है और गिरने नहीं देती।

प्रश्न 7: ज़मीन अपने अंदर क्या-क्या समा लेती है?

उत्तर: ज़मीन अपने अंदर शरबत, दूध, पानी जो भी तरल पदार्थ गिरता है उसे अपने अंदर समा लेती है। यहाँ तक कि वह नदियों को भी अपने अंदर सोख लेती है, छुपा लेती है।

तो ये थे Zami Ko Jadu Aata Hai Questions & Answers ज़मीं को जादू आता है प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!