Akalmand Billi Questions & Answers अक्लमंद बिल्ली प्रश्न और उत्तर

This article will share Akalmand Billi Questions & Answers अक्लमंद बिल्ली प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Teerth Tiloniya और Jeevan के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Akalmand Billi Questions & Answers अक्लमंद बिल्ली प्रश्न और उत्तर 

शब्दार्थ 

  • मुंडी – सिर 
  • लोभ – इच्छा 
  • गौर से निहारना – ध्यानपूर्वक देखना 
  • सन्नाटा – शांति 
  • चौंकना – सतर्क 
  • आफ़त – मुसीबत 
  • मोह – प्रेम 
  • फ़ौरन – तुरंत 
  • झुरमुट – पौधों-पत्तों, डालियों का घेरा 
  • निकम्मी – अयोग्य 

प्रश्न 1: बिल्ली को खाने के लिए कहाँ से क्या मिला?

उत्तर: बिल्ली को किसी के घर से खाने के लिए रोहू मछली की एक मुंडी मिल गई थी।

प्रश्न 2: मुंडी मिलने पर बिल्ली ने क्या सोचा?

उत्तर: बिल्ली ने सोचा – इतनी बड़ी मुंडी मिलना तो भाग्य की बात है।

प्रश्न 3: नेवले को देख बिल्ली ने क्या बहाना बनाया?

उत्तर: नेवले को देखकर बिल्ली ने बहाना बनाया कि यह मछली की मुंडी एक जादू की मुंडी है। जिसने जादू के बल से उसे पेड़ के ऊपर घसीटा है और यहाँ बैठा रखा है। इसके जादू के प्रभाव से उसके अंग बेजान हो गए हैं।

प्रश्न 4: बिल्ली के भोजन को हड़पने के लिए कौन-कौन आए?

उत्तर:  बिल्ली के भोजन को हड़पने के लिए नेवला, गिद्ध और बाज़ आए।

प्रश्न 5: गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

गिद्ध छोड़नेवाला…………………गिराती थी।

(क) गिद्ध क्या चाहता था?

उत्तर: गिद्ध मछली की मुंडी को खाना चाहता था।

(ख) नेवले ने मुंडी कोजादुईक्यों कहा?

उत्तर: नेवले ने मुंडी को ‘जादुई’ इसलिए कहा क्योंकि नेवले से मुंडी को बचाने के लिए बिल्ली ने झूठ बोला था कि यह जादुई मुंडी है।

(ग) नेवले के अनुसार बिल्ली पेड़ पर कैसे पहुँची थी?

उत्तर: नेवले के अनुसार जादुई मुंडी ने जादू-मंतर करके बिल्ली को पेड़ पर खींचा था।

(घ) बिल्ली पत्थर को मूर्ती जैसी क्यों लग रही थी?

उत्तर: बिल्ली ज़रा-सा भी हिल-डुल नहीं रही थी। पलकें भी नहीं झपकती थी इसलिए वह पत्थर की मूर्ति जैसी लग रही थी। 

प्रश्न 6: बिल्ली का मन मछली को मुंडी तोड़ने को क्यों नहीं कर रहा था?

उत्तर: बिल्ली का मन मछली को मुंडी तोड़ने को नहीं कर रहा था क्योंकि वह नदी की ताज़ा मछली थी जिसकी खुशबू उसे भा रही थी।

प्रश्न 7: नेवला मुंडी को खाने की जगह उसे क्यों ताकता रहा?

उत्तर: बिल्ली ने नेवले को इतना डरा दिया कि वह चाहते हुए भी उसे नहीं खा सका। बिल्ली ने कहा कि यह जादू की मुंडी है और इसने मुझे निकम्मा बना दिया है। यह सुनकर नेवला उसे ताकता रह गया।

प्रश्न 8: बिल्ली ने नेवले, बाज़ और गिद्ध को क्या विश्वास दिलाया?

उत्तर: बिल्ली ने नेवले, बाज़ और गिद्ध को विश्वास दिलाया कि अब यह जादुई मछली की मुंडी एक राक्षस बनेगी और उन सबको मार देगी।

Akalmand Billi Questions & Answers अक्लमंद बिल्ली प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 9: बिल्ली ने मछली तुरंत क्यों नहीं खाई? उसने क्या-क्या सोचा?

उत्तर: बिल्ली ने मछली की मुंडी को सामने रखकर गौर से निहारा और सोचा कि यह बहुत सुंदर है। इसे एक ही रोज़ में क्यों खाया जाए। थोड़ा-थोड़ा करके तीन रोज़ में खाया जा सकता है। इस तरह एक मछली का स्वाद तीन रोज़ तक लिया जा सकता है।

प्रश्न 10: गिद्ध ने बिल्ली और नेवले को बेवकूफ क्यों कहा?

उत्तर: मछली की मुंडी देखकर गिद्ध के मुँह में भी पानी आ गया था। उसने बिल्ली और नेवले जैसे मांसाहारी जानवरों को मुंडी को ताकते देख उन्हें बेवकूफ़ कहा। गिद्ध के अनुसार उन्हें अब तक मुंडी को खा लेना चाहिए था।

प्रश्न 11: अपने ऊपर जादू का असर दिखने के लिए बिल्ली ने कैसा अभिनय किया?

उत्तर: अपने ऊपर जादू का असर दिखने के लिए बिल्ली चुपचाप बैठी रही। न पलकें डुलाती थी और न कोई अंग हिलाती थी। वह बिलकुल पत्थर की मूर्ति की तरह निर्जीव बनकर बैठी रही।

प्रश्न 12: नेवले, बाज़ और गिद्ध को भगाने के लिए बिल्ली ने क्या कहा?

उत्तर: नेवले, बाज़ और गिद्ध को भगाने के लिए बिल्ली ने कहा, “भाइयो, अब यह मछली की मुंडी एक राक्षस बनेगी। उसकी आँखों में राक्षस की शक्ल दिखाई दे रही है। उसके दोनों हाथों में दो तलवारें है। तलवारें उठाकर वह कह रहा है कि वह हमारा वध करेगा। आप लोग यहाँ रहेंगे तो अवश्य मर जाएँगे। अगर जिंदा रहना चाहते हैं तो यहाँ से फ़ौरन भाग जाइए।”

प्रश्न 13: इस कहानी से क्या सीख मिलती है?

उत्तर: इस कहानी से सीख मिलती है कि हमें मिले हुए अवसर का उसी समय भरपूर उपयोग यह सोचकर कर लेना चाहिए कि यह अवसर सबसे उत्तम है। यह कहानी बुद्धि चातुर्य को भी दर्शाती है कि यदि बुद्धि का उपयोग सही समय किया जाए तो समस्याओं से पार पाया जा सकता है। अति उत्तम की प्रतीक्षा करने से हम जीवन में नई मुसीबतों को ही आमंत्रित करते हैं। हमें जीवन में किसी की बातों पर प्रथम दृष्टि में ही विश्वास नहीं कर लेना चाहिए। विश्वास को तर्क के तराजू पर तौल लेना चाहिए। बिना परिश्रम किए अच्छे परिणाम की अपेक्षा हमें मुसीबत में डाल सकती है।

प्रश्न 14: जिस मछली को खाने के लिए बिल्ली इतना सोच रही थी, उसे अंत में एकदम पूरा खा गई। क्यों?

उत्तर: जिस मछली को खाने के लिए बिल्ली इतना सोच रही थी, उसे अंत में एकदम पूरा खा गई क्योंकि वह समझ गई कि अवसर का लाभ उसी समय उठा लेना चाहिए। देर करने पर अवसर हाथ से निकलकर किसी और के सुख का कारण बन सकता है। बाद में पछतावे के शिव और कुछ नहीं मिलने वाला है।

तो ये थे Akalmand Billi Questions & Answers अक्लमंद बिल्ली प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!