Birsa Munda Questions & Answers बिरसा मुंडा प्रश्न और उत्तर

This article will share Birsa Munda Questions & Answers बिरसा मुंडा प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Udbodhan, Ajanta Ellora Kee Yatra और Yaksh Prashan के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Birsa Munda Questions & Answers बिरसा मुंडा प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: बिरसा कौन थे? वह कहाँ के निवासी थे?

उत्तर: बिरसा छोटा नागपुर (झारखंड) का एक आदिवासी था।

प्रश्न 2: बिरसा का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: बिरसा का जन्म राँची में गरेरिया उलिहातू नामक एक छोटे-से गाँव में सन 1874 में हुआ था।

प्रश्न 3: बिरसा कहाँ लिखने का अभ्यास करता था और क्यों?

उत्तर: बिरसा जमीन पर ही लिखने का अभ्यास करता था क्योंकि उसके पास कागज़ न था।

प्रश्न 4: बचपन में बिरसा को क्या शौक था?

उत्तर: बचपन में बिरसा को बाँसुरी बजाने का शौक था। उसकी बाँसुरी से चिड़ियाँ और हिरन बहुत प्रभावित होते थे। 

प्रश्न 5: छोटा नागपुर कहाँ है?

उत्तर: छोटा नागपुर झारखंड में है।

प्रश्न 6: झारखंड के बारे में तुम क्या जानते हो?

उत्तर: झारखंड पहले बिहार राज्य का हिस्सा था। अब यह अलग राज्य बन गया है। राँची इसकी राजधानी है।

प्रश्न 7: राँची कहाँ है?

उत्तर: राँची झारखंड में है।

प्रश्न 8: स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिरसा को कहाँ छिपना पड़ा?

उत्तर: स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिरसा को जंगल में छिपना पड़ा।

प्रश्न 9: बिरसा का बचपन कैसा था?

उत्तर: बिरसा का बचपन अत्यंत गरीबी में बीता। उसने बचपन में ही अपने पिता से तीर-कमान और हथियार चलाने सीख लिए थे।

प्रश्न 10: बिरसा की मौसी आग-बबूला क्यों हो गई?

उत्तर: बिरसा की असावधानी से उसकी बकरियों को भेड़िया उठाकर ले गया। जब यह बात मौसी को पता चली तो वह आग-बबूला क्यों हो गई।

प्रश्न 11: आनंद पांडे कौन थे?

उत्तर: आनंद पांडे गाँव का एक धनी ब्राह्मण था। बिरसा मुंडा ने उसके यहाँ नौकरी की। आनंद पांडे बिरसा से बहुत प्यार करते थे।

प्रश्न 12: मुंडा लोगों ने क्या अधिकार माँगा?

उत्तर: मुंडा लोगों ने सन 1879 में अंग्रेज़ों की सरकार से छोटा नागपुर की ज़मीन माँगी। उन्होंने कहा कि यह ज़मीन उनकी संपत्ति है।

प्रश्न 13: बिरसा की मृत्यु किस प्रकार हुई?

उत्तर: बिरसा की मृत्यु राँची जेल में खून की उल्टी होने से हुई।

प्रश्न 14: स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा के योगदान पर चार-पाँच पंक्तियाँ लिखो।

उत्तर: बिरसा ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम छेड़ दिया। उसने आदिवासियों का एक संगठन तैयार किया। उनकी अनेक स्थानों पर अंग्रेज़ों के साथ जमकर लड़ाई हुई। अंग्रेज़ों ने बिरसा को गिरफ़्तार करके जेल में दाल दिया।

प्रश्न 15: रिक्त स्थान भरो:

1. बिरसा को आदिवासी अपना नेता मानते थे।
2. बिरसा का निशाना अचूक था।
3. वह ज़मीन पर लिखने का अभ्यास करता था। 
4. बिरसा बाँसुरी की टेर से हिरणों को बुला लेता था।
5. उन दिनों आदिवासियों की दशा बहुत खराब थी।

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!