Doctor Bhimrao Ambedkar Questions & Answers डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रश्न और उत्तर

This article will share Doctor Bhimrao Ambedkar Questions & Answers डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Maa Keh Ek Kahani, Mera Desh, Badhti Jansankhya और Dhay Maa Panna के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Doctor Bhimrao Ambedkar Questions & Answers डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: सही विकल्प चुनिए:

1. डॉ. अंबेडकर का प्रमुख कार्य क्या माना जाता है?

i. छुआछूत मिटाना 
ii. अछूतों को मंदिर में प्रवेश दिलाना 
iii. संविधान का निर्माण 
iv. सभी 

2. डॉ. अंबेडकर का जन्म हुआ था 

i. 1857 
ii. 1891  
iii. 1895 
iv. 1867 

3. अंबेडकर के बचपन का नाम था 

i. भीमराव 
ii. अंबेडकर 
iii. भीम सकपाल 
iv. सभी  

4. अंबेडकर के शिक्षक उन्हें कौन-सा विषय नहीं पढ़ाना चाहते थे

i. हिंदी 
ii. उर्दू  
iii. अंग्रेज़ी  
iv. संस्कृत  

5. भीम सकपाल का अंबेडकर नाम किसने रखा था

i. नेहरू ने 
ii. गाँधी ने  
iii. अंग्रेज़ गवर्नर ने  
iv. शिक्षक ने 

6. अंबेडकर ने किस रियासत की मदद से विदेशों में जाकर पढ़ाई की

i. गुजरात 
ii. सूरत 
iii. बड़ौदा  
iv. पंजाब  

7. बड़ौदा के महाराज ने अंबेडकर को किस पद पर नौकरी दी

i. सैनिक कमांडर 
ii. सैनिक कप्तान  
iii. सैनिक सचिव 
iv. सैनिक 

8. अंबेडकर का स्वागत करने बड़ौदा स्टेशन पर कोई क्यों नहीं आया था

i. अंबेडकर अंग्रेज़ी बोलते थे 
ii. अंबेडकर गुजराती नहीं जानते थे  
iii. अंबेडकर अछूत थे 
iv. महाराज ने मना किया था 

9. स्वतंत्र भारत की सरकार में अंबेडकर को कौन सा पद मिला था

i. कानून मंत्री 
ii. गृहमंत्री 
iii. गृहसचिव 
iv. क़ानून मंत्री 

10. अंबेडकर ने किस धर्म की दीक्षा ली थी

i. हिंदू  
ii. मुस्लिम 
iii. बौद्ध  
iv. जैन 

प्रश्न 2: डॉ. भीमराव अंबेडकर कौन थे?

उत्तर: डॉ. भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के विधि-वेत्ता, समाज-सुधारक और राष्ट्रीय नेता थे।

प्रश्न 3: उनके बचपन का नाम क्या था?

उत्तर: उनके बचपन का नाम भीम सकपाल था।

प्रश्न 4: अंबेडकर के परिवार पर किसका प्रभाव था?

उत्तर: अंबेडकर के परिवार पर कबीर पंथी उदार विचारों का प्रभाव था।

प्रश्न 5: अंबेडकर को आगे बढ़ने का अवसर किसने दिया?

उत्तर: अंबेडकर को आगे बढ़ने का अवसर एक अध्यापक ने दिया।

प्रश्न 6: अंबेडकर ने अपना जीवन समाज की किस बुराई को हटाने में लगा दिया?

उत्तर: अंबेडकर ने अपना जीवन दलित वर्ग की छुआछूत जैसी बुराई को हटाने में लगा दिया।

प्रश्न 7: अंबेडकर ने किस धर्म में दीक्षा ली?

उत्तर: अंबेडकर ने बौद्ध धर्म में दीक्षा ली।

प्रश्न 8: डॉ. अंबेडकर का सबसे बड़ा योगदान क्या है?

उत्तर: डॉ. अंबेडकर का सबसे बड़ा योगदान संविधान का निर्माण है।

प्रश्न 9: उनका जन्म कब और कहाँ हुआ था? उनके बचपन का नाम क्या था?

उत्तर: डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू (मध्यप्रदेश) में हुआ था। उनके बचपन का नाम भीम सकपाल था।

प्रश्न 10: बालक भीम का बचपन कैसा बीता?

उत्तर: बालक भीम को बचपन में छुआछूत के कटु अनुभव झेलने पड़े। एक दिन भयंकर वर्षा से बचने के लिए वे एक सवर्ण जाति के मालिक के बरामदे में खड़े हो गए थे। सवर्ण जाति के मालिक को जब नीच जाति के बालक का पता चला तो उसने उसे कीचड़ में धकेल दिया। नाई उनके बाल नहीं काटता था और अध्यापक उन्हें संस्कृत पढ़ाने को तैयार नहीं थे।

प्रश्न 11: भीमराव अंबेडकर की शिक्षा दीक्षा के बारे में लिखो।

उत्तर: भीमराव मेधावी छात्र थे। साधनों के अभाव भी उनकी राह न रोक सके। भीमराव अंबेडकर ने बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। बड़ौदा रियासत ने उन्हें इस शर्त पर विदेश जाकर अध्यन्न करने की छात्रवृति दी कि वापस आकर वे 10 वर्ष तक रियासत की सेवा करेंगे। वे 1913 से 1917 तक अमेरिका और इंग्लैंड में अध्यन्न करते रहे। उन्हें पीएचडी की उपाधि मिली।

प्रश्न 12: डॉ. अंबेडकर के गुणों पर प्रकाश डालो।

उत्तर: डॉ. अंबेडकर अनुभवी और प्रतिभा संपन्न व्यक्ति थे। उन्होंने छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई की मार झेल कर भी उच्च शिक्षा प्राप्त की। वे एक समाज सुधारक के रूप में उभरे। सहनशीलता और संघर्ष की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनमें अद्भुत संगठन शक्ति थी। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम क़ानून मंत्री बने।

प्रश्न 13: समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टर अंबेडकर ने क्या कार्य किया?

उत्तर: डॉक्टर अंबेडकर ने दलित वर्ग को छुआछूत के विरुद्ध संगठित किया। उनमें अपने अधिकारों के प्रति जागृति उत्पन्न की। उन्होंने छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई का उन्मूलन कराया।

प्रश्न 14: धार्मिक दृष्टि से डॉक्टर अंबेडकर बौद्ध धर्म में क्यों विश्वास करने लगे थे?

उत्तर: धार्मिक दृष्टि से डॉक्टर अंबेडकर बौद्ध धर्म में इसलिए विश्वास करने लगे क्योंकि इसमें जन्म पर आधारित जातिगत भेदभाव या ऊँच-नीच के लिए कोई स्थान नहीं था। अपने जीवन के अंतिम दिनों में उन्होंने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली।

तो ये थे Doctor Bhimrao Ambedkar Questions & Answers डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!