Mera Desh Questions & Answers मेरा देश प्रश्न और उत्तर

This article will share Mera Desh Questions & Answers मेरा देश प्रश्न और उत्तर

यह कविता सोहनलाल द्विवेदी द्वारा रचित है। पिछले पोस्टों में मैंने Major Dhyanchand, Antriksh Yatri Rakesh Sharma और Dr Rajendra Prasad के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Mera Desh Questions & Answers मेरा देश प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • पखार – धोना 
  • सिंधु – समुद्र 
  • अमराइयाँ – आम का बाग 
  • पुनीत – पवित्र 
  • मलय – दक्षिण भारत का एक पर्वत जिस पर चंदन वृक्षों की बहुलता है 

प्रश्न 1: सही विकल्प चुनिए:

1. सिंधु किसका पैर पखारता है?

i. हिमालय का 
ii. भारत भूमि का 
iii. गंगा का 
iv. यमुना का 

2. पहाड़ियों में क्या झरते हैं?

i. झरने 
ii. फूल 
iii. पत्तियाँ 
iv. ओस 

3. भारत को कवि ने क्या बताया है?

i. जन्मभूमि 
ii. धर्मभूमि 
iii. कर्मभूमि 
iv. सभी  

4. गीता का उपदेश किसने दिया था?

i. श्रीकृष्ण ने 
ii. श्रीराम ने 
iii. वेदव्यास ने 
iv. तुलसीदास ने 

5. इस कविता के अनुसार भारत देश का सुयश किसने बढ़ाया?

i. कृष्ण ने 
ii. राम ने 
iii. गौतम ने 
iv. सभी 

प्रश्न 2: ‘मेरा देशशीर्षक कविता का मुख्य भाव क्या है?

उत्तर: इस कविता का मुख्य भाव – भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक महिमा का गुणगान है।

प्रश्न 3: हमारे देश में बहने वाली किन्हीं दो नदियों के नाम बताओ।

उत्तर: गंगा और यमुना हमारे देश में बहने वाली दो नदियाँ हैं।

प्रश्न 4: हिमालय भारत की किस दिशा में है?

उत्तर: हिमालय भारत की उत्तर दिशा में है।

प्रश्न 5: गीता का उपदेश किसने दिया?

उत्तर: गीता का उपदेश श्रीकृष्ण ने दिया।

प्रश्न 6: गौतम बुद्ध ने हमें कौन-सा मार्ग दिखलाया?

उत्तर: गौतम बुद्ध ने हमें अहिंसा का मार्ग दिखलाया।

प्रश्न 7: कवि ने भारत देश के भौगोलिक रूप का वर्णनमेरे देशकविता में किन शब्दों में किया है?

उत्तर: भारत देश की भौगोलिक रूप का वर्णन करते हुए कहते हैं कि इसके उत्तर में ऊँचा हिमालय है, यहाँ गंगा और यमुना जैसी नदियां बहती हैं, पहाड़ियों में झरने बहते हैं।

प्रश्न 8: ‘मेरे देशकविता में कवि द्वारा उल्लेखित प्रकृति-वर्णन अपने शब्दों में लिखो।

उत्तर: भारत की प्रकृति बड़ी मनमोहक है। यहाँ गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियां बहती हैं। चिड़िया चहक रही है, कोयल पुकार रही है। यहाँ मलय पवन बहती है जो भारत-भूमि की तन-मन को संवारती है।

प्रश्न 9: मातृभूमि से तुम क्या समझते हो? कवि ने अपने देश की भूमि को किन-किन विशेषताओं से पुकारा है?

उत्तर: मातृभूमि का अर्थ है – जहाँ हमारा जन्म एवं पालन-पोषण हुआ है। कवि ने अपने देश को धर्मभूमि, कर्मभूमि, जन्मभूमि तथा मातृभूमि आदि नामों से पुकारा है।

प्रश्न 10: कवि ने मेरा देश कविता में श्री कृष्ण और गौतम बुद्ध का उल्लेख है। तत्पश्चात उन्होंने देश को युद्ध भूमि और बुद्ध भूमि कहकर पुकारा है। क्यों?

उत्तर: श्री कृष्ण ने धर्म के लिए युद्ध तथा बुद्ध ने शांति व अहिंसा का संदेश दिया था।

प्रश्न 11: नीचे दी गई पंक्तियों का अर्थ लिखो:
झरने अनेक झड़ते————-तन मन संवारती है।

उत्तर: भारत देश की भूमि पर पहाड़ियों में अनेक झरने बहते हैं। यहाँ चिड़िया चहक रही है, आम के बागों में कोयल बोल रही है। मलय वायु भारत के तन-मन को संवार रही है।

प्रश्न 12: इस कविता में प्रयोग किए गए कोई पांच तुकांत शब्द लिखो।

उत्तर: लहर-छहर, पहाड़ियों-झाड़ियों, तन-मन, सीता-गीता, बढ़ाया-दिखाया।

तो ये थे Mera Desh Questions & Answers मेरा देश प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!