Kitabein Questions & Answers किताबें प्रश्न और उत्तर

This article will share Kitabein Questions & Answers किताबें प्रश्न और उत्तर

यह कविता सफ़दर हाशमी द्वारा लिखित है। पिछले पोस्टों में मैंने GulelBaaz Ladka और Zami Ko Jadu Aata Hai के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Kitabein Questions & Answers किताबें प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ 

  • रॉकेट – अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले यान 
  • राज़ – रहस्य 
  • भरमार – अधिकता 
  • ज़माना – युग 
  • गम – दुख 

प्रश्न 1: कवि हमसे क्या सुनने के लिए कहते हैं?

उत्तर: कवि हमसे किताबों की बातें सुनने के लिए कहते हैं।

प्रश्न 2: किताबों में किसके किस्से सुनाए जाते हैं?

उत्तर: किताबों में परियों के किस्से सुनाए जाते हैं।

प्रश्न 3: किताबों में किसकी आवाज़ छिपी है?

उत्तर: किताबों में साइंस की आवाज़ छिपी है।

प्रश्न 4: रिक्त स्थान भरिए:

1. किताबें करती है बातें, बीते जमानों की।
2. किताबों में चिड़ियाँ चहचाती हैं।
3. किताबों में रॉकेट का राज़ है।

प्रश्न 5: “क्या तुम इस संसार में नहीं जाना चाहोगे?”

(क) यह प्रश्न किसे संबोधित किया गया है?

उत्तर: यह प्रश्न बच्चों को संबोधित किया गया है।

(ख) किस संसार में जाने की बात की गई है?

उत्तर: किताबों के संसार में जाने की बात की गई है।

(ग) उस संसार में क्या-क्या ज्ञान भरा है?

उत्तर: उस संसार में साइंस का ज्ञान, रॉकेट का ज्ञान, भूगोल और सभी विषयों का ज्ञान भरा है।

प्रश्न 6: किताबें किसके पास रहना चाहती है?

उत्तर: किताबें बच्चों के पास रहना चाहती है।

प्रश्न 7: किताबें किस ज़माने की बातें करती हैं?

उत्तर: किताबें इतिहास, प्रकृति, पशु-पक्षी आदि सभी विषयों की बातें करतीं हैं। वह ख़ुशी और गम की, युद्ध और शांति की. भूत व भविष्य की बातें करतीं हैं।

प्रश्न 8: हम किताबों की बातें कैसे सुनते हैं?

उत्तर: हम किताबों की बातें पढ़कर, अनुभव करके सुनते हैं।

प्रश्न 9: किताबेंआज की कल कीबातें करती है, इस पंक्ति का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: इस पंक्ति का आशय यह है कि किताबें भूत, वर्तमान और भविष्य की बातें करती हैं। इससे हमें नवीनतम चीज़ों की जानकारी प्राप्त होती है।

प्रश्न 10: निम्नलिखित शब्दों को उनके जोड़े से मिलाइए:

1. परियाँi. लहलहाना
2. झरने ii. किस्से 
3. खेतियाँ iii. आवाज़ 
4. रॉकेट iv. राज़ 
5. साइंस v. गुनगुनाना 
उत्तर: 1-ii, 2-v, 3-i, 4-iv, 5-iii

तो ये थे Kitabein Questions & Answers किताबें प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!