Prakriti Ka Sandesh Questions & Answers प्रकृति का संदेश प्रश्न और उत्तर

This article will share Prakriti Ka Sandesh Questions & Answers प्रकृति का संदेश प्रश्न और उत्तर

यह कविता श्री सोहनलाल द्विवेदी द्वारा लिखित है। पिछले पोस्टों में मैंने Hamare Desh Ki Faslein, Aa Rahi Ravi Ki Savari और Khelon Mein Bhartiya Mahilayein के questions & answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Prakriti Ka Sandesh Questions & Answers प्रकृति का संदेश प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • संसार – जगत, दुनिया
  • सागर – समुद्र, रत्‍नाकर
  • तरंग – लहर
  • पृथ्वी – धरती, वसुंधरा
  • नभ – आसमान, आकाश
  • तरंग – लहर
  • उमंग – उल्लास
  • मृदुल – कोमल
  • तरल – बहनेवाला पदार्थ
  • प्रकृति – कुदरत
  • शीश – माथा
  • संदेश – सूचना

प्रश्न 1: उँचाइओं को छूने का संदेश कौन देता है ?

उत्तर: उँचाइओं को छूने का संदेश पर्वत देता है।

प्रश्न 2: धीरज रखने का संदेश कौन देती है ?

उत्तर: धीरज रखने का संदेश पृथ्वी देती है।

प्रश्न 3: आपको जीवन में धैर्य की जरूरत कब पड़ती है ?

उत्तर: जब सिर पर अधिक भार हो तब जीवन में धैर्य की जरूरत पड़ती है।

प्रश्न 4: यदि फूल हमसे कुछ कहना चाहें तो वे हमें क्या कहेंगे?

उत्तर: यदि फूल हमसे कुछ कहना चाहें तो वे हमें फूल की तरह कोमल और सुगंधित बने रहने की बात कहेंगे।

प्रश्न 5: कविता में उमंग को कैसा बताया गया है ?

उत्तर: कविता में उमंग को मृदुल अर्थात कोमल बताया गया है।

प्रश्न 6: प्रकृति से हमें क्‍या–क्‍या चीजें मिलती हैं ?

उत्तर: प्रकृति से हमें पीने को पानी, साँस लेने को शुद्ध‍ हवा, खाने के लिए भोजन, रहने के लिए ज़मीन, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे आदि मिलता है।

Prakriti Ka Sandesh Questions & Answers प्रकृति का संदेश प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 7: पृथ्वी हमसे क्या कहना चाहती है ?

उत्तर: पृथ्वी हमसे कहना चाहती है कि विकट परिस्थिति में भी हमें धैर्य बनाए रखना चाहिए।

प्रश्न 8: ‘प्रकृति का संदेशकविता से हमें क्या संदेश मिलता है ?

उत्तर: इस कविता से संदेश मिलता है कि प्रकृति हमें बहुत सारी चीजें देती है, हमें उसकी सुंदरता बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

प्रश्न 9: मन में गंभीरता लाने का संदेश कौन देता है ?

उत्तर: मन में गंभीरता लाने का संदेश सागर देता है।

प्रश्न 10: पाठ के आधार पर प्रकृति के चार उपादानों के नाम लिखिए।

उत्तर: पाठ के आधार पर प्रकृति के चार उपादानों के नाम हैं –

  • पर्वत 
  • सागर 
  • पृथ्वी 
  • आकाश 

प्रश्न 11: आकाश हमें क्या संदेश देता है?

उत्तर: आकाश हमें यह संदेश देता है कि हम अपने हृदय को विशाल बनाएँ ताकि उसमें हम दूसरों के लिए सम्मान, प्यार, त्याग, आदर और सेवा की भावना रख सकें।

प्रश्न 12: पर्वत और सागर हमें क्या सीख देते हैं?

उत्तर: पर्वत और सागर मनुष्य को महान बनने की सीख देते हैं।

प्रश्न 13: तरल तरंगें मन में मीठी-मीठी मृदुल उमंग भरने के लिए क्यों कह रही हैं?

उत्तर: तरल तरंगें मन में मीठी-मीठी मृदुल उमंग भरने के लिए इसलिए कह रही हैं ताकि हम अपने कार्यों को पूरे जोश और उत्साह से कर सकें।

प्रश्न 14: ‘ढक लो तुम सारा संसारसे कवि का क्या आशय है?

उत्तर: ‘ढक लो तुम सारा संसार’ से कवि हमें यह समझाना चाहता है कि हमें अपने व्यक्तित्व को महान बनाना चाहिए।

प्रश्न 15: सही विकल्प चुनिए:

(क) संसार ढकने के लिए कौन कह रहा है?

i. बादल
ii. आकाश

(ख) मीठी-मीठी मृदुल उमंग भरने के लिए कौन कह रहा है?

i. तरल तरंग 
ii. सागर 

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!