Vriksh Aur Pakshi Questions & Answers वृक्ष और पक्षी प्रश्न और उत्तर

This article will share Vriksh Aur Pakshi Questions & Answers वृक्ष और पक्षी प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Doctor Bhimrao Ambedkar, Maa Keh Ek Kahani और Dhay Maa Panna के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Vriksh Aur Pakshi Questions & Answers वृक्ष और पक्षी प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: सही विकल्प चुनिए:

1. इस पाठ के अनुसार कौन-सा एक गुण राजा में नहीं था?

i. अनपढ़ 
ii. जनतांत्रिक 
iii. नासमझ  
iv. जिद्दी 

2. राजा किस सवारी पर घूमने निकला था?

i. रथ 
ii. घोड़ा 
iii. बग्घी  
iv. हाथी 

3. राजा ने किसे जाति समूल नष्ट करने का निर्णय लिया?

i. शेर को 
ii. हिरण को 
iii. चिड़िया को   
iv. कौआ को  

4. राजा ने दरबार में अपने मंत्रियों को क्या आदेश दिया?

i. मार्ग के सभी वृक्षों को काट दिया जाए 
ii. जंगलों को जला दिया जाए   
iii. पक्षियों को मार दिया जाए   
iv. सभी 

5. वृक्षों के न होने के कारण पक्षियों का क्या हुआ?

i. भवनों में घोंसले बना लिए 
ii. जमीन पर रहने लगे   
iii. मर गए  
iv. दूसरे देश चले गए 

6. पेड़ कटने और पक्षियों के न रहने से क्या बदलाव आया?

i. सारा वातावरण प्रदूषित हो गया 
ii. अनेक बीमारियां फैल गई  
iii. वर्षा के अभाव में फ़सलें सूख गईं 
iv. सभी 

7. देश में अकाल पड़ने से और क्या-क्या हो गया था?

i. प्रजा भूख से तड़पने लगी 
ii. खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गईं 
iii. डाकुओं का उत्पात बढ़ गया 
iv. सभी

8. डरे हुए व्यक्ति ने राजा को भाग जाने की सलाह क्यों दी?

i. वहाँ भूखे मरने का ख़तरा था 
ii. वहाँ इलाज की व्यवस्था नहीं थी 
iii. वहाँ हिंसक पशुओं के आक्रमण का खतरा था  
iv. सभी

प्रश्न 2: राजा कैसा व्यक्ति था?

उत्तर: राजा अनपढ़, नासमझ और जिद्दी था।

प्रश्न 3: वृक्षों से होने वाले कोई दो लाभ बताओ।

उत्तर: वृक्षों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, इनसे हमें छाया मिलती है। वृक्ष वर्षा लाने में सहायक होते हैं।

प्रश्न 4: पशु-पक्षी हमारी किस प्रकार सहायता करते हैं?

उत्तर: पक्षी कीड़े-मकोड़ों को खाते हैं जिससे उनकी संख्या अधिक नहीं बढ़ती। इस प्रकार वे वातावरण को साफ रखते हैं। पशु हमें दूध, माँस, ऊन आदि चीज़ें देते हैं।

प्रश्न 5: यदि मांसाहारी पशु नहीं होते तो क्या होता?

उत्तर: मांसाहारी पशु ना होते तो छोटे जानवरों की संख्या बहुत बढ़ जाती। उन्हें खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में घास नहीं मिलती।

प्रश्न 6: राजा को क्रोध क्यों आया?

उत्तर: पेड़ पर बैठी एक चिड़िया ने राजा के सर पर बीट कर दी थी। राजा का सिर और कपड़े गंदे हो गए थे इसलिए राजा को क्रोध आया।

प्रश्न 7: क्रोध आने पर राजा ने क्या आदेश दिया?

उत्तर: राजा ने मंत्रियों को आदेश दिया कि देश के मार्गों के सभी वृक्ष काट दो, जंगलों को जला दो और पक्षियों को मार दो।

प्रश्न 8: राजा ने पेड़ कटवाने के पीछे क्या कारण बताए?

उत्तर: राजा ने बताया कि आंधी-तूफान से वृक्ष उखड़कर सड़क के बीच गिर जाते हैं जिनसे अनेक दुर्घटनाएँ होती हैं। इन वृक्षों की आड़ में शत्रु सैनिकों को छिपने का अवसर मिलता है। पक्षी वृक्षों पर घोंसले बना लेते हैं और वृक्षों के नीचे खड़े यात्रियों पर बीट कर देते हैं।

प्रश्न 9: कीड़े-मकोड़ों की संख्या क्यों बढ़ गई?

उत्तर: वृक्षों के कटने पर पक्षियों ने अन्य देशों में शरण ले ली। पक्षी कीड़े-मकोड़ों को खाते हैं। उनके अभाव में देश में कीड़े-मकोड़ों की संख्या बढ़ गई।

प्रश्न 10: पेड़ पौधे न होने से प्रजा को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था? कोई तीन कठिनाइयां लिखो।

उत्तर: पेड़-पौधों के कटने से वातावरण दूषित हो गया। अनेक बीमारियाँ फैल गईं। वृक्षों के अभाव से वर्षा नहीं हुई जिससे फसलें नष्ट हो गईं और खाने-पीने की चीज़ों के दाम बढ़ गए। वृक्षों के काटने से पक्षी अन्य देशों में चले गए, इस कारण कीड़े-मकोड़ों की संख्या बढ़ गई।

प्रश्न 11: रिक्त स्थान भरिए:

1. चिड़िया ने राजा के सिर पर बीट कर दी।
2. वृक्षों के सड़क पर गिरने से अनेक दुर्घटनाएँ होती हैं।
3. पेड़ काटने से सारा वातावरण प्रदूषित हो गया।
4. पेट भरने के लिए लोग एक-दूसरे को लूटने लगे।
5. वृक्षों से जंगल, जंगलों से मेघ, मेघों से पानी, पानी से जीवन और जीवन से हँसी-ख़ुशी

तो ये थे Vriksh Aur Pakshi Questions & Answers वृक्ष और पक्षी प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!