Kan Aur Man Questions & Answers कन और मन प्रश्न और उत्तर

This article will share Kan Aur Man Questions & Answers कन और मन प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Kitabein, GulelBaaz Ladka और Zami Ko Jadu Aata Hai के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Kan Aur Man Questions & Answers कन और मन प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ 

  • पुश्तैनी – पूर्वजों से मिला हुआ 
  • बँटवारा – एक चीज़ के अलग-अलग हिस्से करना 
  • इनकार – मना करना 
  • मर्ज़ी – इच्छा 
  • दुर्दशा – बुरी हालत 
  • दिक्कत – परेशानी 
  • बर्ताव – व्यवहार 
  • एतराज़ – विरोध का भाव 
  • अमल – इच्छानुसार करना 
  • अनर्थ – बेमतलब 
  • कुल्हाड़ी – पेड़ काटने का औज़ार 

प्रश्न 1: कन और मन कौन थे?

उत्तर: कन और मन दोनों भाई थे।

प्रश्न 2: कन और मन ने क्या निश्चय किया?

उत्तर: कन और मन ने अपनी पुश्तैनी चीज़ों का बँटवारा करने का निश्चय किया।

प्रश्न 3: मन की सहायता किसने की?

उत्तर: मन की सहायता एक बुढ़िया ने की।

प्रश्न 4: नीचे लिखी पंक्तियों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

अपनी पुश्तैनी चीज़ों का हमें बँटवारा कर लेना चाहिए।

(क) यह कथन किसने, किससे कहा?

उत्तर: यह कथन कन ने मन से कहा।

(ख) कन और मन के बीच किन वस्तुओं का बँटवारा हुआ?

उत्तर: कन और मन के बीच एक रजाई, फलदार पेड़ तथा एक गाय का बँटवारा हुआ।

(ग) इस बँटवारे में किसके साथ अन्याय हुआ?

उत्तर: इस बँटवारे में मन के साथ अन्याय हुआ।

(घ) वक्ता के स्वभाव की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: वक्ता (कन) चालाक और स्वार्थी था।

प्रश्न 5: सही या गलत लिखिए:

1. रज़ाई के बँटवारे में दोनों को समान लाभ मिला – गलत 
2. अमरूद के पेड़ का ऊपरी भाग मन को मिला और नीचे का भाग कन को – गलत 
3. मन ने अमरूद का पेड़ जड़ से काट दिया – गलत  
4. कन स्वयं अमरूद खाता और मन को भी देता – गलत 
5. कन जान गया था कि वह मन को मूर्ख बनाकर नहीं रख सकेगा – सही 

प्रश्न 6: सर्दी की रातों में कौन ठिठुरता था तथा क्यों?

उत्तर: सर्दी की रातों में मन ठिठुरता था क्योंकि बँटवारे में रजाई रात को कन को मिली और दिन में मन को।

प्रश्न 7: फलदार पेड़ों का बँटवारा कैसे किया गया?

उत्तर: फलदार पेड़ों का ऊपर का भाग कन का था तथा नीचे का भाग मन का था।

प्रश्न 8: मन के अपने बड़े भाई कन से कैसे संबंध थे?

उत्तर: मन के अपने बड़े भाई कन से संबंध ठीक थे लेकिन कन मन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। वह हमेशा मन को मूर्ख बनाता था जबकि मन हमेशा अपने बड़े भाई का सम्मान करता था और उसकी हर बात मानता था।

प्रश्न 9: इस बँटवारे में कौन मूर्ख बन रहा था? कैसे?

उत्तर: इस बँटवारे में मन मूर्ख बन रहा था। रजाई रात को कन के हिस्से में थी इसलिए मन रात भर ठिठुरता था। गाय का अगला भाग मन का था और मन उसकी सेवा करता और दूध कन पीता था। इसी तरह अमरूद के फल कन खाता और पेड़ की देखभाल मन करता क्योंकि पेड़ का निचला भाग मन का था और ऊपरी भाग कन का था।

प्रश्न 10: सुबह जब कन गाय का दूध दुहने आया तो मन ने क्या किया और क्यों किया?

उत्तर: सुबह जब कन गाय का दूध दुहने आया तो मन गाय के सामने खड़ा होकर उसे डराने लगा। कन ने जब मना किया तो मन बोला कि गाय का अगला भाग उसका है वह जो चाहे करे।

प्रश्न 11: बुढ़िया ने मन को क्या सलाह दी?

उत्तर: बुढ़िया ने मन को सलाह दी कि वह रजाई को दिन में भिगो कर रख दे। ऐसा करने पर कन रात में चैन की नींद नहीं सो पाएगा। उसने यह भी सलाह दी की जब कन पेड़ पर फल तोड़ने के लिए चढ़े तब वह कुल्हाड़ी लेकर पेड़ के निचले हिस्से को काट दे और जब कन गाय दुहने लगे तब गाय को डराए। गाय दुहने में जब कन को दिक्कत होगी तब वह मन को ऐसा करने से रोकेगा तब मन कहे कि गाय के अगले हिस्से का वह मालिक है और वह जैसा चाहे वैसा कर सकता है। बुढ़िया ने यह भी कहा जब मन ऐसा करेगा तब कन अपनी सारी  चालाकी छोड़कर उसके साथ बराबरी का व्यवहार करने लगेगा।

तो यह थे Kan Aur Man Questions & Answers कन और मन प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!