Shoolpaani Questions & Answers शूलपाणि प्रश्न और उत्तर

This article will share Shoolpaani Questions & Answers शूलपाणि प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Birsa Munda, Udbodhan और Ajanta Ellora Kee Yatra के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Shoolpaani Questions & Answers शूलपाणि प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: सही विकल्प चुनिए:

1. इस कहानी के अनुसार महावीर कहाँ ठहरे थे?

(क) विहार 
(ख) चैत्य 
(ग) शिविर 
(घ) वन 

2. शूलपाणि राक्षस अपने हाथ में कौन-सा हथियार रखता था?

(क) बरछी  
(ख) भाला 
(ग) तलवार 
(घ) शूल जैसा नुकीला हथियार  

3. शूलपाणि के सर्प का क्या नाम था?

(क) कौशिक  
(ख) कौस्तुभ 
(ग) सात्विक 
(घ) कोई नहीं 

4. चैत्य के निकट से कौन-सी नदी बहती थी?

(क) नर्मदा  
(ख) गंडक 
(ग) गंगा  
(घ) यमुना 

5. भगवान महावीर किस वृक्ष के नीचे बैठे थे?

(क) बरगद  
(ख) शाल 
(ग) अशोक  
(घ) पोपल 

6. महावीर ने सर्प से क्या कहा?

(क) मुझे छोड़ दो  
(ख) निर्दोष व्यक्ति को मत डँसो  
(ग) सोचो कि तुम क्या करने जा रहे हो 
(घ) यहाँ से भाग जाओ  

7. शूलपाणि को तड़पता देखकर गाँव के मुखिया ने क्या कहा?

(क) यह हत्यारा और पापी है   
(ख) यह निर्दोष लोगों को मारता है 
(ग) इसे मर जाने दें 
(घ) सभी 

8. महावीर के अनुसार सबसे बड़ी सजा क्या है?

(क) सच्चे मन से किया गया प्रायश्चित    
(ख) मृत्यु दंड 
(ग) फाँसी 
(घ) उम्र कैद 

प्रश्न 2: भगवान महावीर किस धर्म के प्रवर्तक थे?

उत्तर: भगवान महावीर जैन धर्म के प्रवर्तक थे।

प्रश्न 3: चैत्य में रहने वाले राक्षस का क्या नाम था?

उत्तर: चैत्य में रहने वाले राक्षस का नाम शूलपाणि था।

प्रश्न 4: शूलपाणि के विषैले सर्प का क्या नाम था?

उत्तर: शूलपाणि के विषैले सर्प का नाम कौशिक था।

प्रश्न 5: गाँव वाले क्यों डर रहे थे?

उत्तर: गाँव वाले शूलपाणि नाम के राक्षस से डरे हुए थे। वह लोगों को निर्दयता से मार देता था।

प्रश्न 6: भगवान महावीर जंगल की ओर क्यों गए?

उत्तर: भगवान महावीर जंगल में समाधि लगाने गए थे। वे शूलपाणि राक्षस से भी मिलना चाहते थे।

प्रश्न 7: राक्षस का नाम शूलपाणि कैसे पड़ गया?

उत्तर: राक्षस अपने हाथ में एक शूल जैसा नुकीला हथियार रखता था इसलिए उसका नाम शूलपाणि पड़ गया।

प्रश्न 8: शूलपाणि के पास कैसा सर्प था?

उत्तर: शूलपाणि के पास कौशिक नाम का विषैला सर्प था।

प्रश्न 9: गाँव के मुखिया ने भगवान महावीर को क्या बतलाया?

उत्तर: गाँव के मुखिया ने भगवान महावीर से कहा – इस चैत्य में एक राक्षस रहता है। वह बहुत निर्दयी है, अतः आप गाँव में चलिए। जो भी रात में यहाँ ठहरता या इधर से गुजरता है, वह उसे मार डालता है।

प्रश्न 10: शूलपाणि की आँखें क्रोध से लाल क्यों हो गईं?

उत्तर: उपवन में एक व्यक्ति को समाधि लगाए बैठे देखकर शूलपाणि की आँखें क्रोध से लाल हो गईं। वह भगवान महावीर को गालियाँ देने लगा।

प्रश्न 11: शूलपाणि भूमि पर क्यों गिर पड़ा?

उत्तर: शूलपाणि को कौशिक साँप ने डस लिया था इसलिए वह भूमि पर गिर पड़ा।

प्रश्न 12: भगवान महावीर ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया?

उत्तर: भगवान महावीर ने जड़ी-बूटी लाकर घिसी और उससे शूलपाणि का उपचार किया। इससे उसकी जान बच गई। भगवान महावीर ने उसे क्षमा कर दिया तथा मानव की सेवा करने का उपदेश दिया।

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!